March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल में खुलने वाले ट्रामा सेंटर एवं डिग्री कॉलेज के लिए वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया समीक्षा ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल में खुलने वाले ट्रामा सेंटर एवं डिग्री कॉलेज के लिए वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया समीक्षा ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने ट्रामा सेंटर की खोले जाने के लिए समीक्षा किया.
जहा ट्रामा सेंटर के लिये जमीन की उपलब्धता सहित अन्य विकास कार्य पर चर्चा कि गयी.
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार के पाटिल, आर ओ प्रेम आनन्द, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह सहित अन्य के बीच इस विषय बिस्तार से चर्चा की गई जिसमे आर ओ ने बताया कि ट्रामा सेंटर के लिये जो जमीन चाहिये उसे अस्पताल के पीछे ही एक फील्ड है, जिसका उपयोग लघु जल संशाधन विभाग कर रही है.

जबकि गोरौल में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र है जहाँ . सभी विभागों के लिये कार्यालय उपलब्ध है.
हालांकि उक्त भवन में अंचल व प्रखंड कार्यालय ही सिर्फ चलता है.
दूसरी ओर गोरौल में खुलने वाली डिग्री कालेज पर चर्चा की गई ,
आर ओ ने आगे बताया कि उक्त जमीन का बीज गुणन क्षेत्र के नाम से खतियान है . जबकि उसमे केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का केला अनुसन्धान केंद्र कार्यरत हैं.
हलाकि एन एच पर जमीन है,
जिसमे गोरौल ड्रामा सेंटर और डिग्री कालेज दोनों खोला जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.