सार्वजनिक शिक्षा बचाओ दिवस पर निकली रैली
सार्वजनिक शिक्षा बचाओ दिवस पर निकली रैली
महुआ। रेणु सिंह
सार्वजनिक शिक्षा बचाओ दिवस पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली के द्वारा लोगों को शिक्षा बचाओ को लेकर जागरूक किया गया।
महुआ के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर बेझा में शिक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के द्वारा यह रैली निकाली गई। यह रैली गांव का भ्रमण कर लोगों को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी और इसकी कुरितियों को बताया। अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ कमेटी के तहत निकल गई जागरूकता रैली में शामिल बच्चे नई शिक्षा के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
उनका कहना था की नई शिक्षा नीति विनाशकारी है और इसे रद्द किया जाना जरूरी है। इस रैली में कमेटी से जुड़े कई सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति के विरोध में नारे लगाकर अपनी मांगों को लोगों में जानकारी दे रहे थे।
