बच्चों का बाल विवाह ना हो एवं बच्चों को बाल श्रम में ना धकेला जाए
बच्चों का बाल विवाह ना हो एवं बच्चों को बाल श्रम में ना धकेला जाए
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
वैशाली : बच्चे देश के भविष्य हैं तथा उन्हें उन्मुक्त वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना चाहिए। बच्चों का बाल विवाह ना हो एवं बच्चों को बाल श्रम में ना धकेला जाए । इस बात का विशेष रूप से हम सभी को ख्याल रखना है। उक्त बातें सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली विनोद कुमार ठाकुर ने मानुआ पंचायत के चक हाफिज गांव में उपस्थित लोगों का संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर रेट क्रॉस सोसाइटी के सभापति राकेश रंजन ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता का विशेष रूप से ख्याल रखना है तथा अपने आसपास साफ सुथरा रखना है। इस अवसर पर उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से 35 परिवारों को हाइजीन किट का वितरण किया तथा उन्होंने कहा कि समय-समय आपके गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश से बाल विवाह जैसे कलंक को मिटाना है। लड़कों के शादी 21 से पहले तथा लड़कियों की शादी 18 से पहले ना हो इसका ख्याल रखना है । अगर इस तरह का कहीं भी विवाह हो रहा हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर इसकी सूचना दें। गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत में आम सभा बुलाई गई तथा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में आम सभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी 11 गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाया जाएगा । इसमे सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग मिल जुलकर कार्य करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जस्टिस पर चिल्ड्रन कार्यक्रम के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड के सभी 23 पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक गांव में जन जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से सभी स्टेकहोल्डर कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के अनिकेत राज, शालिनी भारती , शत्रुजीत कुमार, अवनीत कुमार, कन्हाई कुमार झा, प्रकाश कुमार, मिथिलेश पटेल राहुल कुमार, फुटबॉल टीम के कोच राजेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
