सोना दुकानदार को कब्जे में लेकर फिल्मी अंदाज में की लूटपा
सोना दुकानदार को कब्जे में लेकर फिल्मी अंदाज में की लूटपा
एक बाइक पर तीन की संख्या में थे अपराधी
दुकान का शटर बंद कर दुकानदार को कब्जे में लिया और की लूटपाट
महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाना अंतर्गत मुंशी चौक की घटना
महुआ। रेणु सिंह
अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सरे शाम स्वर्ण दुकानदार को कब्जे में लेकर लूटपाट की। घटना का अंजाम देने के बाद वह आसानी से निकल भी गए। यह घटना सोमवार की शाम महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाना अंतर्गत चांदपुरा जाने वाली सड़क पर मुंशी चौक के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उक्त चौक स्थित पीएफ ज्वेलर्स की दुकान पर बाइक लगाकर उसमें घुस गए और शटर बंद कर अंदर बैठे दुकानदार को कब्जे में ले लिया। उन्होंने पिस्तौल का भय दिखाकर दुकान में जमकर लूटपाट की। घटना का अंजाम देने के बाद वह आसानी से निकल भी गए। लुटेरे की यह फिल्मी अंदाज से किसी को कुछ शक भी नहीं हुआ। दुकान का शटर बंद होने के कारण लोगों को ऐसा लगा कि दुकानदार दुकान को बंद कर रहा है। जबकि लुटेरे अपने नए अंदाज में काम रहे थे। दुकानदार पातेपुर थाना के ही लहरी चौक के पप्पू कुमार साह बताया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दुकानदार अपने बिक्री का मिलान कर रहा था इस बीच अपराधी पहुंच गए दुकानदार के अनुसार लुटेरे सोना, चांदी और नगदी लेकर फरार हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में लगी है। सूचना मिलते हैं महुआ से डीएसपी सूरभ सुमन भी घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदार से विभिन्न जानकारियां हासिल की। पुलिस के अनुसार 12 से 13 हजार के करीब लूट हुई है।
