April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वच्छता की ओर कदम बढ़ा रहा महुआ का फुलवरिया पंचायत महुआ। रेणु सिंह

स्वच्छता की ओर कदम बढ़ा रहा महुआ का फुलवरिया पंचायत
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्रखंड की फुलवरिया पंचायत विकास की राह में कदम बढ़ा रहा है। यहां लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत को साफ और स्वच्छ रखने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतरने की कोशिश की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास ने मंगलवार को बताया कि यहां लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत सभी 13 वार्डों में एक-एक डस्टबिन ठेला के साथ सफाई कर्मियों को लगाया गया है। वह घर-घर जाकर कूड़े कचरे का उठाव करना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए यहां कुल 30 कर्मचारी लगे हैं। मुखिया श्री दास ने बताया कि स्वच्छता अभियान के लिए ठेला, डस्टबिन आदि की खरीदारी पोर्टल के द्वारा एजेंसी ने की है। वहीं प्रधानमंत्री की महात्मा कांक्षी योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर बनाने का काम किया गया है। यहां दो पोखर को अमृत सरोवर बनाया गया है। जहां पर छठ घाट पर श्रद्धालु पूजा पाठ करने में सुखद अनुभव करेंगे। वही वार्ड संख्या 01 में पीसीसी सड़क निर्माण के साथ वार्ड संख्या 08 में दो जगह पर पेपर ब्लॉक का काम कराया गया है। उधर पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कराया गया। जहां लोग बैठकर आमसभा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 08 में ही पुलिया का निर्माण भी किया गया है। यहां पंचायत में पूर्व से चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास देने की ओर पंचायत अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पंचायत में शौचालय निर्माण हुआ है। हालांकि इस निर्माण में मुखिया की कोई भूमिका नहीं है। मुखिया ने पंचायत वासियों से अपने गांव की साफ सफाई में महती भूमिका निभाने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को कचरा रखने के लिए दो-दो डस्ट बीन दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.