राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
मध्य विद्यालय सलहा के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके बताए हुए सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने ,और अभिभावक ,छात्र छात्राओं को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का वचन याद दिलाया गया।
जिसमें एचएम मोहम्मद सेराज आलम,श्री गोपाल जी, उपासना कुमारी, सुनैना कुमारी, नवीन कुमार झा,साथ ही एनपीएस सलहा के एचएम कुमारी संजीता ,सोनी कुमारी एवं अन्य अभिभावक उपास्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
