बिहार भाजपा कैलाशपति मिश्र की जयंती ,जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी- रणवीर कुमार ।
बिहार भाजपा कैलाशपति मिश्र की जयंती ,जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी- रणवीर कुमार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! हाजीपुर ,भारतीय जनता पार्टी जिला जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
भाजपा को शून्य से खड़ा करने एवं राज्य में प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में बदलने के लिए कैलाशपति जी को बिहार का भीष्म पितामह कहा जाता है l कैलाशपति मिश्र देश के प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे, जिन्होंने पार्टी और संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया l श्री रणवीर ने कहा कैलाशपति मिश्र की इच्छा थी कि बिहार बीजेपी अपने दम पर सरकार बनावे, वह समय अब आ गया है। इसके लिए हमे मजबूत सशक्त बनाना पड़ेगा ।जब तक बुथ नहीं जीतेंगे ,तब तक कोई भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं ।जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में वैशाली जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसमें बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
