April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बी जे डब्ल्यू एस से सम्मान पाकर वृद्ध हुए गदगद ।

बी जे डब्ल्यू एस से सम्मान पाकर वृद्ध हुए गदगद ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !पातेपुर, प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर गांव में संचालित स्वयं सेवी संस्था ब्रज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुजुर्ग जनों के सम्मान में उच्च विद्यालय प्राणपुर के प्रांगण में भव्य वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कबीर मत के आचार्य बिदुपुर के महंत श्री रविंद्र साहब ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक सचिव डॉक्टर सुरेश राय ने किया ।संस्था के सलाहकार मंडल के सदस्य जादूगर प्रोफेसर विनोद कुमार पटेल ने जादू की करिश्माई को लोगों के बीच में रखा ।उपस्थित लोगों ने जादू के कारनामे का खूब लुफ्त उठाया ।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के महत्व को बताते हुए विषय प्रवेश कराया। संस्थान के संरक्षक शिक्षाविद वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा समारोह की भूमिका पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर पत्रकार दानदाताओं एवं उपस्थित वृद्ध जनों के साथ-साथ कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को अभिनंदन किया गया। समारोह में जिला पार्षद रामसागर साहनी ने कहा कि मैं संस्थान का अतिथि नहीं ,बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता हूं और इस संस्था को ऊंचाई पर ले जाने तक आजीवन काम करता रहूंगा। मुखिया लक्ष्मी ठाकुर ने वृद्ध जनों के सम्मान में अपने विचार रखें । कार्यक्रम में अपने सक्रिय भूमिका निभाने वाले अजंत कुमार ठाकुर ,धनेश्वर सहनी, सूरजकांत चौधरी ,रंजीत साहनी, जितेंद्र राय, आमोद शर्मा ,राज मंगल राय ,सरवन पटेल ,संजय राय, महेंद्र मंडल सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम से शुरू हुई ।कार्यक्रम में संस्थान के सचिव डॉ सुरेश राय ने कहा कि आगे जो भी प्रतिष्ठा खोला जाएगा उसका नामांकरण अपने पूर्वजों व बुजुर्गों के नाम पर रखा जाएगा। शपथ संत रविंद्र साहब द्वारा कराया गया ।उसके बाद संस्था जुड़े विभिन्न वृद्ध जनों को सम्मान किया गया तथा स्वर्गवासी हुए वृद्धजनों के सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर मदन राय ,मिट्ठू राय, सुरेश पासवन रहित साहनी, भोला दास ,देवानंद राय जी लाल पूर्व सरपंच धनेश्वर साहनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या वृद्ध जनों का सम्मान किया गया ।100 वर्ष पार करने वाले वृद्ध जनों से लोगों को सीख लेने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में पातेपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय में नौजवानों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा में हर सहयोग करने का वचन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.