April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुश्ती प्रतियोगिता में चित करने के दौरान एक पहलवान के हाथ का कुल्हा छिटका

कुश्ती प्रतियोगिता में चित करने के दौरान एक पहलवान के हाथ का कुल्हा छिटका
महुआ के चकमाजाहिद पंचायत के गद्दोपुर स्थित रासमंडल पर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने जमकर पटखनी दी। वे एक दूसरे को चित करने के लिए लंबे समय तक अखाड़े में भिड़े रहे। इसे देखने के लिए कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुट गई और प्रतियोगिता का जमकर आनंद उठाया। यह प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार की दोपहर महुआ के गौसपुर चकमाजाहिद पंचायत अंतर्गत गद्दोपुर स्थित रासमंडल पर की गई।
यहां केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल रासमंडल पर प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने खूब दाव पेच आजमाए। यहां पहलवानों ने एक दूसरे को चित करने के लिए प्रयासरत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.