एसपी के बयान के बाद तेज हुई राजनीति,विधायक ने कहा दिग्भ्रमित करने की रची जा रही है साजिश
एसपी के बयान के बाद तेज हुई राजनीति,विधायक ने कहा दिग्भ्रमित करने की रची जा रही है साजिश
समस्तीपुर/बिहार
विभूतिपुर विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि दिनांक 29 मई 2021 की रात्रि लगभग 10.30बजे अपराधियों द्वारा सीपीआईएम जिला कार्यालय ,स्टेशन रोड ,समस्तीपुर का गेट तोड़ कर मेरी हत्या के उद्देश्य से घुसा ।मेरे सुरक्षा गार्ड अनिल राम द्वारा किए गए त्वरित कार्रवाई से मेरी जान बची।लेकिन अपराधियों के हमला में अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसका मैंने मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त मामला में समस्तीपुर एस पी साहब समस्तीपुर का प्रेस ब्यान है जिससे प्रतीत होता है की उन्होंने घटना को काफी हल्का से लिया है।साथ ही मामला को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया है।जो राजनीतिक दबाव को दर्शाता है।29.05.2021 को लगभग 2 बजे दिन में मैं विभूतिपुर के गैंग रेप पीड़िता से मिलने समस्तीपुर सदर अस्पताल गया था ।वहां से वापसी के समय मैं BSNL OFFICE समस्तीपुर गया ।वहां से लगभग 3.30 बजे दिन में मैं वापस ऑफिस आया तथा मेरी स्कॉर्पियो अंदर खड़ी कर दिया जो उसके बाद अभी तक वही खड़ा है।SP साहब समस्तीपुर का यह कहना कि घटना गाड़ी साइड लेने के कारण घटी है।विधायक पर हमला का मामला नहीं है।इस तरह का बयान कार्यालय में बैठकर देने से पहले उन्हें खुद या अपने किसी सक्षम पदाधिकारी से घटना का निरीक्षण करना चाहिए था।साथ ही साथ तकनीकी जांच भी आवश्यक है।घटना के समय से पहले आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर भी सत्यता का पता चल जाएगा।और यह स्पष्ट हो जाएगा कि मेरी गाड़ी 3.30बजे दिन के बाद बाहर गई ही नही।इसलिए रोड पर गाड़ी से साइड लेने का विवाद के कारण मारपीट घटना बताना सही नही है।बल्कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के ख्याल से यह ब्यान दी है।।
जहां तक एसपी साहब को फोन कर अपराधी को गिरफ्तार नहीं करने की बात एसपी साहब ने कहा है वह गलत है।बल्कि मैं ने कहा कि घटना का वीडियो एक मजबूत साक्ष्य है तथा उसका सत्यापन आवश्यक है।यह बात मैंने राहुल शेख टोली के बारे में की थी ।जिसकी तस्वीर एसपी साहब ने प्रतिनिधि मंडल के सामने दिखाई थी।उस बारे में भी मैने कहा था कि उसका पहचान अनिल गार्ड से होना आवश्यक है।क्योंकि मैं रोड तक नहीं गया था।
