April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऑटो की ठोकर से डाक कर्मी गंभीर रूप से जख्मी, इलाजरत

ऑटो की ठोकर से डाक कर्मी गंभीर रूप से जख्मी, इलाजरत

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में ऑटो की ठोकर से लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग डाक कर्मी शिवेंद्र राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी किलनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि डाक कर्मी शिवेंद्र राय डाकघर में जाने के लिए सीढ़ी के नजदीकी ही पहुंचे थे की खोकसाहा से नरहन जा रहे ऑटो चालक ने संतुलन खोकर ठोकर मार दिया। जिससे उनके हाथ टूट गए। लोगों ने आनन-फानन में नजदीकी क्लिनिक में भर्ती कराया। वही ऑटो व ऑटो चालक को घेर लिया था। तथा इलाज करवाने की बात कह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.