दिवंगत प्रधानाध्यापक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
दिवंगत प्रधानाध्यापक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रोर्ट मोहम्मद दिलशेर
महुआ प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गोरिगामा निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक स्वर्गीय नागेंद्र राय की श्राद्ध कार्यक्रम के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित महुआ प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाओं,राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय नागेंद्र राय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर बड़े पुत्र शाहपुर चकुमर के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया महुआ श्रीमती अर्चना कुमारी, पंचायत के मुखिया संजीत कुमार, पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र राय, रामप्रवेश राय, डॉक्टर के सी विद्यार्थी, उपेन्द्र राय,पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, अरुण कुमार , राघवेंद्र प्रसाद,अशर्फी दास, सिकंदर कुमार, अनिल कुमार सुमन, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुधीर कुमार ,मोहम्मद दिलशेर, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद सलाउद्दीन ,केदार प्रसाद यादव, डॉ रामनरेश राय, रवि कुमार, मुन्ना रजक आदि के साथ साथ राजापाकर से आए हुए अनेकों शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
