April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महादलित महिला ने निकाली एसटीइटी खुशी का माहौल

महादलित महिला ने निकाली एसटीइटी
खुशी का माहौल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्रखंड की समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज निवासी महाधादलित महिला सविता कुमारी ने एसटीइटी निकली है। जिससे न सिर्फ उनके परिजनों बल्कि सगे संबंधियों और मित्रों में खुशी का माहौल है। महादलित महिला को यह परीक्षा उत्तीर्ण होने से बस्ती में भी खुशी का माहौल है और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
सविता कुमारी ने बताया कि यह सफलता उनके घर परिवार, पति के अलावा मित्रों का श्रेय है। जिन्होंने हौसला अफजाई करते हुए मुझे पढ़ाई जारी रखने में मदद किया है। सविता को यह परीक्षा उत्तीर्ण होने पर उनके मित्रों ने पहुंचकर मुंह मीठा कराया और सम्मानित भी किया। है सविता ने बताया कि वह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.