April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ताजपुर हुआ पानी-पानी, कई सरकारी दफ्तर में आवाजाही बंद

ताजपुर हुआ पानी-पानी, कई सरकारी दफ्तर में आवाजाही बंद

*युद्ध स्तर पर नाला निर्माण किया जाये- सुरेंद्र*

*नगर परिषद विकास फंड को दूसरे मद में डायवर्ट करने की जांच हो- माले*

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर/समस्तीपुर
4 अक्टूबर 2023

जिधर जाईएगा, पानी ही पाईएगा। यही हालात है ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र का। चाहे बालविकास कार्यालय हो या फिर रेफरल अस्पताल, प्रखंड-अंचल कार्यालय हो या मनरेगा- कृषि कार्यालय, योगियामठ, मोतीपुर वार्ड- 26 हो या फिर कर्बला पोखर। फलमंडी- आलूमंडी हो या फिर दरगाह रोड हो। बहेलिया टोला हो या फिर ओलियापीर हो। करीब हर सड़क, हर मुहल्ला पानी- पानी है। उसमें भी नाममात्र का जलजमाव नहीं बल्कि इन सारी जगहों पर घटना से लेकर कमर भर पानी लगा है।
भीषण जलजमाव से प्रखंड, अंचल, मनरेगा, कृषि, बालविकास कार्यालय से लेकर रेफरल अस्पताल तक आवाजाही बंद है। योगियामठ रोड, मोतीपुर वार्ड-26 रोड, ओलियापीर रोड, दरगाह रोड, कर्बला रोड, फलमंडी, बहेलिया टोला रोड इतना जर्जर है कि सवारी एवं राहगीर को राह बदलकर चलना पड़ता है। जर्जर सड़क और उसके उपर जलजमाव प्रतिदिन दर्जनों छोटे- बड़े घटना का कारण बनता है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि नगर परिषद का गठन होने के बाद हमेशा कार्यपालक पदाधिकारी से ताजपुर की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव से निजात पाने को लेकर नाला निर्माण करने की मांग भाकपा माले ने की है। नाला निर्माण को लेकर आवेदन देने से लेकर आंदोलन तक किया गया है लेकिन नाला निर्माण के बजाये नगर परिषद का विकास फंड से पचासों लाख रूपये की लागत से पम्पसेट खरीदा गया। विकास फंड को दूसरे मद में डायवर्ट किया गया। इस जनविरोधी कारबाई के खिलाफ युद्ध स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था करने, नाला एवं सड़क निर्माण को लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.