April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चाइल्ड हेल्पलाइन के नवनियुक्त कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्ला सभागार हाजीपुर में गुरुवार को किया गया

चाइल्ड हेल्पलाइन के नवनियुक्त कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्ला सभागार हाजीपुर में गुरुवार को किया गया

रिपोर्ट  नसीम रब्बानी वैशाली वुहार वैशाली :चाइल्ड हेल्पलाइन के नवनियुक्त कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्ला सभागार हाजीपुर में गुरुवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। कहीं भी अगर बच्चों से संबंधित समस्या हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल करें। उन्होंने आम जनों से अपील की है कि बाल विवाह, बाल श्रम ,बाल व्यापार एवं बाल यौन शोषण जैसी समस्या होने पर चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराये। प्रशिक्षण शिविर में नव नियुक्त कर्मियों को डॉक्यूमेंटेशन संबंधित, चाइल्ड मैरिज एक्ट, चाइल्ड लेबर एक्ट, पोक्सो एक्ट , जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम के अनिकेत राज, शालिनी भारती शत्रुजीत कुमार , अवनीत कुमार ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में जानकारी दी गई तथा इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली के सहयोग से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.