April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय कला उत्सव में उच्च विद्यालय बेलवरघाट के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, नाटक बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तरीय कला उत्सव में उच्च विद्यालय बेलवरघाट के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, नाटक बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली , समग्र शिक्षा के तत्वावधान में राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय ,हाजीपुर में कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, वादन ,लोक नृत्य ,शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, एकल नाटक एवं अन्य विद्याओं में भाग लिया। गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च विद्यालय बेलवरघाट के आयुषी कुमारी ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं विद्यालय के गणित शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक ‘स्वस्थ विहार समृद्ध बिहार’ प्रस्तुत कर बालक वर्ग में समीर कुमार एवं उन्हीं द्वारा लिखित “बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ’ नाटक प्रस्तुत कर दीपांशु कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों के सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं । खासकर वैसे प्रतिभागी जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम जिला में रोशन किया है।आप सभी कड़ी मेहनत कर वैशाली जिले का नाम राज्य में करें यह मेरी शुभकामनाएं हैं। कला उत्सव के नोडल शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि यह इन बच्चों की मेहनत का नतीजा है कि कम समय में ही कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल किया है। सफल सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली ने मेडल पहनकर सम्मानित किया और सफलता के लिए बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.