April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक वृद्ध व्यक्ति जख्मी।

सड़क दुघर्टना में एक वृद्ध व्यक्ति जख्मी।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग गर्दनियां चौक के निकट ट्रक से ठोकर लगने के कारण सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया जख्मी व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया,
साथ ही घटना की सूचना गोरौल थाना को दिया गया, सुचना
मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लगो के सहयोग से जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . वृद्ध व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव निवासी स्व लाल चंद सिंह के 80 वर्षीय पुत्र मोती लाल के रुप में हुई है.
बताया गया है कि सड़क पार कर रहे वृद्ध मोती लाल को एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या BR 31, GB 5884 ने ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया , थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी व्यक्ति की हालत ठीक है , वहीं ट्रक को कब्जे में कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.