April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महामारी फैलने की आशंका से डरे-सहमें हैं बक्खो टोला के लोग- सुरेंद्र

महामारी फैलने की आशंका से डरे-सहमें हैं बक्खो टोला के लोग- सुरेंद्

*महीनों से है जलजमाव, जलजमाव के शरांध से निकल रही बदबू से जीना मुहाल*

*फूस के घर बनाकर रहते हैं करीब 100 भूमिहीन बक्खो परिवार*

*जल्द जलनिकासी नहीं तो करेंगे सड़क जाम- बक्खो मुखिया*

*वास भूमि, पर्चा, आवास की मांग को लेकर लड़ेंगे- बक्खो*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर/समस्तीपुर
8 अक्टूबर 2023

जलजमाव के शरांध से महामारी फैलने की आशंका से डरे- सहमें हैं बक्खो टोला के सौ परिवार। ताजपुर थाना चौक के पश्चिम ताजपुर- पूसा सड़क किनारे फूस का घर बनाकर करीब एक सौ से अधिक बक्खो परिवार फूस का घर बनाकर गुजर- बसर करते हैं। वे पूरी तरह भूमिहीन एवं आवासविहीन हैं। अधिकांश लोग फेरीवाले हैं।
बक्खो टोला में महीनों से जलजमाव है। अब गंगाजल सड़ने लगा है। शरांध से भयंकर बदबू निकल रहा है। यहाँ के लोग हैजा, महामारी फैलने से डरे- सहमें हैं।
जलजमाव का मुआयना करने पहुंचे भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, आसिफ होदा ने स्थिति को काफी दयनीय बताया। प्रखंड सचिव सुरेंद्र ने कहा कि नगर प्रशासन जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करे अन्यथा भाकपा माले आंदोलन करेगी।
बक्खो मुखिया ने कहा कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था समेत हमारे समाज को भूमि, पर्चा, आवास उपलब्ध कराकर स्थाई रूप से बसाने का करे नगर परिषद अन्यथा बक्खो समाज माले के साथ मिलकर सड़क जाम आंदोलन चलाएगा।
विदित हो कि वर्षा जलजमाव से वार्ड-11, 21, पश्चिम मुहल्ला आदि की दर्जनों घर में भीषण जलजमाव है तो दूसरी ओर योगियामठ, दरगाह, मोतीपुर वार्ड- 26, फलमंडी, कर्बला पोखर, आलूमंडी, बहेलिया टोला, रेफरल अस्पताल रोड, बालविकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय रोड जर्जर एवं जलमग्न होने के कारण आवाजाही बाधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.