April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में मृत व्यक्ति का शव फेंकने के आरोप में 3 पुलिस कर्मी हुए निलंबित।

मुजफ्फरपुर फकूली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

सड़क दुघर्टना में मृत व्यक्ति का शव फेंकने के आरोप में 3 पुलिस कर्मी हुए निलंबित।

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य एन एच 22 मुजफ्फरपुर जिले के फकूली ओपी क्षेत्र के ढोंढी पुल पर रविवार के अहले सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से लगभग एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई,
घटना की सूचना मिलते ही फकूली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बिखरे हुए क्षत विक्षित शव के हिस्सों को एक जगह कर के पोस्मार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है,

वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की शर्मनाक कार्य शैली पर उंगली उठाते हुए कहा कि पुलिस का असल चेहरा तो मानवता को शर्मसार करने वाला है,
आगे बताते हुए कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर 3 पुलिस कर्मी शव को घसीट कर ले गई उसके बाद पुल के रेलिंग के उपर से शव को नहर में फेंक दिया ,
कुछ लोग इस दिल दहलाने वाली घटना को नजरों के साथ साथ अपने मोबाइल में भी कैद कर रहे थे ,
जब पुलिस ने विडियो बनाते लोगों को देखा तब जाकर शव को पानी से पुनः निकाल कर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया
वहीं मौजूद एक व्यक्ति पुलिस की इस शर्मनाक करतूत का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,
इस सम्बन्ध में ओपी प्रभारी मोहन कुमार से पुछे जाने पर
उन्होंने गोल मोल जवाब देकर चुप रह गए,

वहीं इस सम्बन्ध में मुजफ्फरपुर पुर्वी डीएसपी शहरयार खान ने कहा मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी,

वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि दोषी पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी, जांच में तीनों पुलिस कर्मी को दोषी पाए गए है,
दोषी पाए जाने पर होमगार्ड के दो जवान सहित एक ड्राइवर को निलम्बित कर दिया गया है,
वहीं शव की पहचान ख़बर लिखे जाने तक नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.