केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के क्षेत्र पातेपुर में अपेक्षित है शहीद मौजे साहनी का गांव।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
वैशाली !पातेपुर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व स्थानीय उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के संसदीय क्षेत्र पातेपुर के 1971 भारत पाक युद्ध के शहीद मौजे साहनी का गांव आज भी उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है ।जाने के लिए रास्ता के लिए लोग ललाइत है राघोपुर नरसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 6 की जनता। बताते चले कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद के गांव में पुस्तकालय ,सड़क के निर्माण के लिए घोषणा की थी लेकिन लगभग 10 वर्ष कार्यकाल पूरा होने को आया लेकिन शहीद का गांव आज भी जैसा का तैसा है ।इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शहीद के पुत्र व सैनिक सुरेंद्र साहनी एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक ,सांसद व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक के प्रति भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नित्यानंद राय के शिष्य होने के नाते लोगों ने अपना भरपूर मदद किया था लेकिन आज भी स्थानीय विधायक लखेंद्र रौशन का ध्यान शहीद के गांव की ओर नहीं गया। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा की अपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।समय रहते अपने किए हुए वादे सांसद व विधायक पूरा करते हैं तब तो वहां की जनता उनके साथ रहेगी, वरना अपने मताधिकार के लिए उन्हें सोचना होगा ।अब सिर्फ खोखली घोषणा से काम चलने वाली नहीं है।
