April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांच सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की अनिश्चितकालीन धरना जारी ।

पांच सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की अनिश्चितकालीन धरना जारी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ, बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी है सेविका, सहायिका ।अपने पास पांच सूत्री मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने ,वेतन 25 000 रुपए करने,मृत्यु उपरांत आश्रितों को नौकरी देने जैसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है।राज्य सरकार से वादा खिलाफी का दोष देते हुए नीतीश, तेजस्वी हाय हाय के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ में भी नारे लग रहे हैं। धरना का नेतृत्व सेविका संघ के अध्यक्ष नीलम कुमारी ,उपाध्यक्ष सुप्रिया रितु ,कोषाध्यक्ष पिंकी रानी ,सविता कुमारी, सावित्री कुमारी, धर्मशिला सहित सभी सेविका,सहायिका धरना स्थल पर डटी हुई है ।इनका कहना जब तक राज्य सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी ,तब तक यह धारणा चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.