April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरहर चौक पर दुर्गा जी महिषासुर के द्वारा भैंसा से युद्ध करते नजर आएंगी।

बरहर चौक पर दुर्गा जी महिषासुर के द्वारा भैंसा से युद्ध करते नजर आएंगी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवी दुर्गा स्थानो में मूर्तिकारों द्वारा मां भगवती की प्रतिमा का अंतिम रूप देने में जोर शोर से कार्य जारी है ।वही विभिन्न कलात्मक शैली में मूर्ति का निर्माण भी देखने को मिलेगा। बरहर चौक ,समसपुरा स्थित मां भगवती स्थान में महुआ के युवा मूर्तिकार जयप्रकाश बिहारी उर्फ सत्य प्रकाश द्वारा बंगाल शैली में बेहतरीन कलात्मक ढंग से मूर्ति का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें इस बार मां भगवती एवं महिषासुर का युद्ध भैंसा के द्वारा करते नजर आएंगे । बेहतरीन ढंग से मूर्ति को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार लगे हुए । पूजा समिति द्वारा भगवती की पूजा एवं मेला की तैयारी जोरों से चल रही है। बताते चले की बरहर चौक पर विजयदशमी के कल होकर अर्थात 25 अक्टूबर को रावण पुतला दहन का भव्य कार्यक्रम भी किया जाएगा, जिसके लिए कलाकारों द्वारा रावण पुतला का निर्माण भी कार्य जारी है। दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेला के दौरान किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए लोगों के साथ मिल बैठकर तैयारी चल रही है। रावण दहन में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवक दल को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि मेला में दर्शकों को सुचारू एवं सुगमता पूर्वक मेला का आनंद लेने में बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.