April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उत्क्रमित मध्य विo मकसूदपुर ताज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

उत्क्रमित मध्य विo मकसूदपुर ताज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट : आदिल शाहपुरी

उत्क्रमित मध्य विद्याल मुकसूदपुर ताज, प्रखंड महुआ, जिला वैशाली के निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया श्रीमती अर्चना कुमारी जी के द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री के के पाठक जी के द्वारा दिए गए 19 बिंदु के निर्देश के आलोक में जांच की गई जिसमें शिक्षक उपस्थिति , छात्र उपस्थित, शौचालय, पेयजल, माता समिति पंजी, अभिभावक बैठक पंजी ,वर्ग कक्षा का निरीक्षण, बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच प्रश्नोत्तर विधि से की गई बच्चे सरल स्वभाव से प्रश्नों के उत्तर दिए जिससे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदया प्रसन्न हुई और बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की । इसी तरह मन लगाकर पढ़ते रहे और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें यही हमारी शुभकामना है । निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अशर्फी दास, श्री सुनील कुमार, श्री विकास नारायण, श्री ज्योति प्रसाद, श्री संदीप कुमार, मोहम्मद अबरार अहमद, शिक्षा सेवक महेंद्र मलिक, विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश्वर राम उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.