लोक कला जागृति मंच विलुप्त हो रहे लोक संस्कृति को जागृत करने के लिए आयोजित करेगी लोक कला महासंग्राम
लोक कला जागृति मंच विलुप्त हो रहे लोक संस्कृति को जागृत करने के लिए आयोजित करेगी लोक कला महासंग्राम ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली!महुआ,लोक कला जागृति मंच के तत्वावधान में विलुप्त हो रहे लोक कला एवं संस्कृति को नई धार देने के लिए “लोक कला महासंग्राम” सह “कला सम्मान समारोह” का आयोजन 29 अक्टूबर को भी सेलिब्रेशन विवाह भवन जवाहर चौक ,महुआ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यतः कजरी, ठुमरी, चैता, बारहमासा, लोकगीत, भूले बिसरे गीत, झिझिया, पराती, सामा चकवा, जट जटिन, गजल, का गायन तथा नृत्य के माध्यम से लोक कलाओं को मुख्य धारा में लाने की योजना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्हाट्सएप द्वारा समूह वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कुमार
लोक कला जागृति मंच
महुआ ,वैशाली ने दी।
