युवा नेता अभिषेक कुमार चौधरी मृतक के घर पहुंचे एवं मृतिका के सवजनो से घटना की जानकारी ली
युवा नेता अभिषेक कुमार चौधरी मृतक के घर पहुंचे एवं मृतिका के सवजनो से घटना की जानकारी ली
रिपोर्ट :मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
वैशाली :पातेपुर के बलिगांव गांव के चंवर में अपहरित की गई किशोरी का शव गांव के ही चवंर में मिलने के बाद सोमवार के पातेपुर की पुर्व राजद विधायक के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र राजद के युवा नेता अभिषेक कुमार चौधरी मृतक के घर पहुंचे एवं मृतिका के सवजनो से घटना की जानकारी ली एवं मृतिका के सवजनो को ढांढस बंधाया एवं उन्होंने ने दोषियों पर अविलंब कारवाई की मांग करते हुए कहा की घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस से पुर्व अभिषेक चौधरी के द्वारा पातेपुर बाजार स्थित एक दुकान का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राजद नेता सह जिला पार्षद सदस्य पति मोहम्मद शादाब, रामचंद्र चौधरी,बबलु चौधरी , विजेंद्र कुमार यादव आदि भारी संख्या राजद के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
