भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान बलिगांव गांव मृतिका के घर पहुंचे एवं स्वजनों से मिल कर घटना की पुरी जानकारी ली
भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान बलिगांव गांव मृतिका के घर पहुंचे एवं स्वजनों से मिल कर घटना की पुरी जानकारी ली
रिपोर्ट :मोहम्मद एहतेशाम पप्पू, पातेपुर वैशाली*
वैशाली :पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव वार्ड संख्या 1 निवासी उमेश राय की अपहृत पुत्री का शव गांव के ही चवंर स्थित एक चिमनी के समीप गड्ढे में रविवार को मिलने की सुचना पर सोमवार को पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान बलिगांव गांव मृतिका के घर पहुंचे एवं स्वजनों से मिल कर घटना की पुरी जानकारी ली विधायक को सवजनो के द्वारा बताया गया की घटना से दो तीन दीन पुर्व घर के मोबाइल पर किशोरी को उठा लिए जाने की आरोपीतों के द्वारा धमकी दी गई थी एवं किशोरी का शव मिलने से एक दिन पुर्व आरोपीत बाइक से आया एवं किशोरी को उठाकर ले गया एवं उसकी हत्या कर शव को चवंर में फेक दिया। विधायक ने जहां सवजनो को ढांढस बंधाया वहीं घटना की निंदा करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है आए दिन लुट , हत्या, बलात्कार, अपहरण, एवं गोलीबारी की घटना घट रही है अपराधी पुरी तरह बेलगाम हो गए हैं जंगल राज दो आ गया है। उन्होंने ने अविलंब दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश कुमार विभु, मंडल अध्यक्ष रामानंद राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक राय उर्फ टाइगर, जितेन्द्र कुमार, रामकुमार कुशवाहा, अमरेश पासवान, आदि भारी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
