April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गांव शहर की यही आवाज ” बेटी पढ़ाओ” बेटी बचाओ “

गांव शहर की यही आवाज ” बेटी पढ़ाओ” बेटी बचाओ ”
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, के निदेशनुसार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के तहत जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देशनुसार राज संपोषित उच्च विद्यालय कुन्हाराघाट की बालिकाओं के बीच साइकिल रैली का शुभारंभ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉक्टर ललिता कुमारी के द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते हुए प्रस्थान किया गया जहां बालिकाओं ने शहर के विभिन्न मार्गो में “मेरी बेटी मेरी शान” बेटी मेरी शान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” से संबंधित “नारा” लगाया तथा “बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम” का भी आयोजन राज्य संपोषित विद्यालय कोनहारा घाट के “उन्नयन सभागार” में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉक्टर ललिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई जहां बालिकाओं के आहार, स्वच्छता, एवं शिक्षा के साथ अति महत्वपूर्ण नंबर:- यथा 181, महिला हेल्पलाइन, 112, 1098 बालिकाओं से सीधे संवाद कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक सह केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी द्वारा बालिकाओं के बीच बताया कि “चल रे सखी एक उड़ान भर खुद से खुद की पहचान कर लड़की होने पर अभिमान कर” स्कूल के प्राचार्य उपेंद्र कुमार एवं शिक्षिका श्रीमती केकी के द्वारा बालिकाओं के बीच विभिन्न पहलुओं पर सीधा संवाद किया गया ग्राम से लेकर प्रखंड तक अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के बीच प्रेरक फिल्म- चक दे इंडिया, दंगल, मैरी कॉम, दिखाया गया कार्यक्रम के संचालन वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर कार्तिक कुमार के द्वारा किया इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.