दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी
गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने फीता काटकर किया.
शिविर में हाजीपुर से रक्तदान करने आये दिव्यांग अभिषेक कुमार रक्तदान कर यह सावित कर दिया कि हम भी किसी से कम नही है. मौके पर पहुचे सिविल सर्जन ने कहा कि मनुष्य जीवन मे ख़ून के महत्व को जो समझ गया,जीवन को समझ गया.
रक्तदान महादान है. आपके द्वारा दिये गए रक्त किसी जरूरत मंद की जान समय बचा सकता है.
समय समय पर हम सभी को रक्तदान करना चाहिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि स्वस्थ्य मनुष्य को वर्ष में दो बार रक्तदान करना चाहिये. रक्तदान करने से कैंसर, हार्ड अटैक जैसी बीमारी की संभावना काफी कम हो जाती है.
स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बतायी की अभी तक 30 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया है.
सभी संग्रहित रक्त को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जमा किया जायेगा.
जहा से सभी जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जायेगा.
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया.
रक्तदान करने में प्रखंड के शिक्षक भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया. इस मौके के पर शिविर में कुमार मनोज, ऋतुराज, डॉ सत्य नारायण पासवान, डॉ श्रीधर शर्मा , प्रमुख मुन्ना कुमार,कौशर परवेज खां सहित अन्य लोग उपस्थित थे
