April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के विभिन्न जगहों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश की जयंती

महुआ के विभिन्न जगहों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश की जयंती
महुआ। रेणु सिंह
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती बुधवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
महुआ के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जेपी आंदोलन के नायक को याद किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशर्फी दास के नेतृत्व में लोकनायक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यहां पर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय शिक्षा के समिति के सदस्यों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर लोगों ने चर्चा किए। दूसरी और कन्हौली कुतुबपुर में लोक कला मंच के सदस्यों द्वारा लोकनायक जयप्रकाश को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की कर नमन किया। महुआ में समाजसेवी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लोकनायक की जयंती मनाई गई। मध्य विद्यालय मिर्जानगर में शिक्षक पंकज कुशवाहा के नेतृत्व लोकनायक को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.