April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बैनर के साथ प्रखंड कार्यालय सहित बाजार का किया भ्रमण बाल विकास परियोजना कार्यालय पर दिया धरना

बैनर के साथ प्रखंड कार्यालय सहित बाजार का किया भ्रमण
बाल विकास परियोजना कार्यालय पर दिया धरना
महुआ, रेणु सिंह
आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बुधवार को यहां उनका प्रदर्शन जारी रहा। सेविका और सहायिकाओं ने बैनर के साथ रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय सहित बाजार का भ्रमण किया। बाद में वह बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुंचकर सभा की।
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे हैं। उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल बीते 29 सितंबर से जारी है। यहां सेविका पिंकी कुमारी, कुमारी आभा, मिंटू, उर्मिला, कुमारी पार्वती, कैलाश कुमारी, सुमन, सीता, राधा, नीलम, रेखा, किरण, ममता, गीता अनीता आदि ने बताया की पांच सूत्री मांगों के समर्थन में उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के तहत उनका धरना प्रदर्शन भी हो रहा है। वे लोग अपनी मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन में हैं। वही धरना सभा प पहुंचे एसयूसीआई के ललित कुमार घोष ने कहा कि सरकार उनकी मांग को पूरा करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं काम करती हैं। जिसका मेहनताना उन्हें नहीं मिल पाती है। वे लोग शोषण का शिकार हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.