April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आशा कर्मियों का दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन

आशा कर्मियों का दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन
महुआ। रेणु सिंह
अपनी मांगों के समर्थन में धरना पर बैठी आशा कर्मियों का बुधवार को भी दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन हुआ। उन्होंने पूर्व के मांगों को सार्वजनिक करने को लेकर प्रायोजित कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी पीएचसी पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
धरना पर बैठी आशा कर्मियों ने बताया कि वे लोग एटक के बैनर तले आंदोलन पर हैं। पिछले महीने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पूरे 32 दिनों तक सरकारी अस्पताल का आउटडोर बंद कराकर धरना दिया था। इसको लेकर सरकार द्वारा उन्हें मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला था।जबकि आश्वासन का कोई निर्देश सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसके विरोध में उन्होंने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके आगे पुन: आंदोलन करेंगे। यहां आशा फैसिलिटेटर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शर्मिला देवी, बबिता सिंह, साधना सिंह, काजल देवी, सीता देवी, संगीता कुमारी, शबनम, सोनी, चांदनी, मंजू, किरन, रेखा, बबीता, नीरू, पिंकी आदि ने बताया कि अब उनका आंदोलन निर्णायक होगा। उनके धरना प्रदर्शन को लेकर एचसी अस्त व्यस्त बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.