स्कूल में एसडीओ और बीईओ ने लगाए पौधे
स्कूल में एसडीओ और बीईओ ने लगाए पौधे
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय वैशाली विद्यालय में गुरुवार को जिला स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यहां पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर पूर्व कप्तान महेंद्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उसे बचाने की नसीहत दी। स्कूल में पौधारोपण करने पहुंची एसडीओ निवेदिता कुमारी तथा बीइओ अर्चना कुमारी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ पौधारोपण किया। यहां पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधे अवश्य लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलन रहने से ही धरती पर जीवन सुरक्षित होगा।इसके लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने की जरूरत है। इस मौके पर शिक्षक शिव कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार आदि थे। पूर्व कप्तान महेंद्र ने बताया कि यहां 200 पौधे लगाए जाने हैं।
