वैशाली स्थापना दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्रों ने प्रभात फेरी रैली निकाली।
वैशाली स्थापना दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्रों ने प्रभात फेरी रैली निकाली।
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी
वैशाली जिले के 51वां स्थापना दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी के साथ-साथ साइकिल रैली भी निकाली गई ।
साइकिल रैली में छात्र छात्रा विभिन्न प्रकार के बैनर पोस्टर के साथ शामिल हुए। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार एवं शिक्षिका विभा रानी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया ।
रैली विद्यालय से निकलकर लोदीपुर गांव होते हुए कर्पूरी चौक तक गई। फिर वहां से रामजीवन चौक, राजखंड होते हुए पुनः
विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान साइकिल रैली में शामिल बच्चे साइकिल की घंटी बजाते और नारेबाजी भी करते रहें। रैली में शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी के अलावा अनामिका, सुप्रिया, सलोनी, विनीता ,स्वीटी, कल्पना, अर्पण, सोनाक्षी ,सुजीत, अभिजीत, राजा, आयुष ,पिंटू सहित दर्जनों छात्र छात्रा शामिल हुए।
