सिमरवाड़ा स्थित वैशाली आइटीआइ में दीक्षांत समारोह का आयोजन
सिमरवाड़ा स्थित वैशाली आइटीआइ में दीक्षांत समारोह का आयोजन
रिपोर्ट :मोहम्मद एहतेशाम पप्पू.
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरवाड़ा बाजार स्थित वैशाली आईoटीoआईo के प्रांगण में दीक्षांत समारोह का आयोजन आईoटीoआईo पास छात्रों के बीच किया गयाI। संस्थान के निदेशक अमीन एज़ाज़ ने बताया की आज संस्थान एवं विद्यार्थी के लिए हर्ष की बात है कि आईटीआई पास बच्चों को उसकी मेहनत का फल मिल रहा हैI उन्होन ग्रामीण छेत्र में एक आइटीआइ खोल कर ग्रामीण छेत्र के लिए उत्कृष्ट कार्या किए और उचित शुल्क पर गुणवत्पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम किया इसमे में छत्रों के साथ-साथ छत्रयेन भी लाभन्वित होते हैं इलेक्ट्रीशियन एम फिटर क्षेत्र में अपर सरकार एम निजी छेत्रों में अवसर मिलता है। समारोह में आये अतिथि सेवनिर्वित शिक्षक सुरेश ठाकुर ने बच्चों को मनोबल को बढ़ाया और उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए कइ सुझावों दिए एवं साथ ही दूसरे अतिथि श्याम सुंदर साह ने छत्रों को संबोधित करते हुए आइटीआई के महतव पर प्रकाश डाला एवं शिक्षा के क्षेत्र में वैशाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अमीन एज़ाज की सराहना की । वैशाली आई.टी.आ.ई के प्राचार्य अबू होज़ैफ़ा उर्फ़ साहिल ने छत्रों को शुभकमना दी एवं क्षेत्र में इस अवसर का जिक्र किया साथ ही साथ उन्हें हर तरह की मदद देने का आश्वासन दियाI मंच का संचलन श्रीमती दीप शिखा ने करते हुए उत्तरिण छत्रों को बधाई दी। साथ ही साथ उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षात्रों में बड़े उल्लास का महौल देखने को मिला। एवं सभी उत्तीर्ण छात्रों को सर्टिफिकेट दिया गया है। आए अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
