April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

वैशाली जिला स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर वैशाली जिला स्थापना दिवस – 12 अक्टूबर के अवसर पर जिला प्रशासन वैशाली के द्वारा पूरे जिला भर में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरी एवं साईकिल रैली निकाली गयी तथा पेंटिंग, क्वीज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला स्तर पर सुबह के 07:30 बजे अक्षयवट राय स्टेडियम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं की बैंड के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। यह रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गयी। दिन के 10:30 बजे समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्थापना दिवस का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया और सम्पूर्ण जिला वासियों को बधाई एवं शुभ कामना दी गयी। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित कर्मीगण, पदाधिकारीगण एवं जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिला स्थापना के महत्व को बताया। उन्होंने लोकतंत्र की जननी वैशाली की धरती का नमन करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध और महाबीर ने इन धरती से अहिंसा का नारा दिया जो मानवता की रक्षा के लिए मिशाल बन गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन हमें जिला के विकास में तेजी लाने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी जनसंवाद का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें लोग खुलकर अपनी बातों को रख रहे हैं। यहाँ मिनी लोकतंत्र का सुन्दर उदाहरण देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वैशाली को पहले किताबों में पढ़ा हूँ। आज यहाँ सेवा का अवसर मिला है। इससे काफी गौरवान्वित हूँ। उन्होंने जिला वासियों को शुभकामनाए दी।

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी के द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सौजन्य से 11 दिव्यांगजन को बैटरी चालित ट्रईकिल वितरित किया गया। आज जिला के लिए 37 पंचायत सरकार भवन के निर्माण का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार के द्वारा पटना से वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया जिसकी शीलापट्ट समाहरणालय सभागार में लगायी गयी थी जिसका अनावरण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.