जातीय गणना के विरोध में कुशवाहा संघ ने फूका मुख्यमंत्री का पुतला
जातीय गणना के विरोध में कुशवाहा संघ ने फूका मुख्यमंत्री का पुतला
महुआ। रेणु सिंह
वैशाली जिला कुशवाहा संघ के निर्देशानुसार जिला के अंतर्गत सभी प्रखंडों में जातीय जनगणना 2023 में कुशवाहा के आंकड़े को कम दिखाने को लेकर सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इसी के आलोक में महुआ प्रखंड में कुशवाहा संघ कार्यालय परिसर , महुआ पर संघ के सदस्यों में पुतला दहन कर जातीय जनगणना 2023 में कुशवाहा की संख्या को कम दिखने के लिए आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष श्री दीप नारायण सिंह ने कहा-1931 की जनगणना में कुशवाहा का प्रतिशत 4.1% था आज जब जातीय जनगणना हुई है उसमें 4.21% दिखाई जा रहा है जो सरासर गलत है। इस आंकड़े का पूरे कुशवाहा समाज घोर विरोध करता है। उन्होंने कहा हमारी आबादी 14 %के आसपास है सट्टा शासन में भागीदारी नहीं देने की मनसा को लेकर हम लोगों के साथ ऐसा विश्वास घात किया गया है।
आर. के. डेयरी के संस्थापक श्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा-जातिगत आंकड़े के जो प्रकाशन हुआ है यह बहुत ही त्रुटि पूर्ण है खासकर कुशवाहा समाज को संख्या कम करके इसको शासन मे हिस्सेदारी नहीं के बराबर हो इसी मध्य नजर गलत आंकड़ा प्रकाशित किया गया है।
संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा-आने वाले दिनों में कुशवाहा समाज के बारे में दिया गया भ्रामक आंकड़ा बिहार की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह आंकड़ा कुशवाहा समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर ठेस पहुंचाया है, कुशवाहा समाज भीतर से इतना आक्रोशित है जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में राज्य से लेकर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा।
आज के कार्यक्रम में सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, मुकेश कुमार, राम इकबाल सिंह, अनूप लाल सिंह, शिवनाथ सिंह, राहुल कुमार, पवन कुमार, शिवम कुशवाहा, के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
