रांची से युवक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
रांची से युवक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। रेणु सिंह
प्रख़ंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का शव रांची से आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरा गांव में मातम छा गया।
मृतक 35 वर्षीय सोनू कुमार उक्त गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र था। घर वालों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक सोनू डेंगू पॉजिटिव हो गया था। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे रांची के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां गुरुवार की शाम उसने अंतिम सांस ली। लोगों ने यह भी बताया कि सोनू एक सप्ताह पहले ही निजी काम से रांची गया था।
सोनू की मौत से पत्नी निभा की तो गुजर गई दुनिया:
सोनू की मौत से पत्नी निभा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उसकी तो दुनिया ही उजर गई। अब वह किसके सहारे जीएगी। एक पुत्र सुमित तथा एक पुत्री सुरभि तो पिता की मौत से टूट गए हैं। अब उनका लालन-पालन और पढ़ाई लिखाई कैसे होगा। युवक की हुई असामाजिक निधन पर ज्वाला सिंह, डॉ अरुण सिंह, सुरेश सिंह, मनीष कुमार आदि ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि सोनू काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के था।वह अस्थाई रोजगार कर घर परिवार को चल रहा था। उसकी मौत ने परिवार को बेसहारा कर दिया है।
