April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल पुलिस ने लोडेड रिवाल्वर के साथ एक अपराधी को किया गिरफतार ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

गोरौल पुलिस ने लोडेड रिवाल्वर के साथ एक अपराधी को किया गिरफतार ।
गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चीनी मिल के निकट किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के उद्देश्य से पहुचे कई अपराधियो में से पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया .
साथ ही उसके पास से एक लोडेड रिवाल्वर भी बरामद किया गया है.
बताया गया है कि थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार गोरौल बाजार में वाहन चेकिंग कर रहा था कि इसी दौरान चीनी मिल के गेट पर लोगों की भीड़ जमा देखी और भीड़ एक व्यक्ति को पिट रहा था.
वह वहां पहुंच कर उसे लोगे के चंगुल से छुड़ाया और पहने कब्जे में लेकर, उपस्थित लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि ग्राम नरायनपुर बेदौलीय निवासी नितेश कुमार का झगड़ा थाने के ही लोदीपुर गांव निवासी रितिक कुमार के साथ हुआ कुछ दिनों हुआ था.

इसी विवाद को लेकर रितिक ने धमकी देते हुए कहा था कि तीन चार दिनों के अंदर तुम्हारा हत्या कर देंगे.

शुक्रवार को नितेश कुमार चीनी मिल के गेट पर एक दुकान पर खरा था कि चार लोग आ धमका और मारपीट करने लगा.
मारपीट के दौरान अपराधी ने रिवाल्वर तान दिया.
जिसे देख अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गये.

भीड़ को देख सभी भागने लगे ,
एक को छोड़ कर बाकी सभी भागने में सफल रहा।

जबकि एक अपराधी भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार उर्फ गौरव को पकड़कर लोगो ने पिटाई करने लगे.
इससे पूर्व भी पकड़ाये अपराधी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि लोडेड आर्म्स के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है. फरार अपराधियो को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.