April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिना दहेज शादी करके मो शहनवाज ने कायम की मिसाल

बिना दहेज शादी करके मो शहनवाज ने कायम की मिसाल

रिपोर्ट :शालू दिलशेर, महुआ वैशाली

महुआ (वैशाली) वैशाली जिला के महुआ प्रखंड के रामपुर सिंघाड़ा निवासी मरहूम मोहम्मद मुश्ताक साहब के साहबजादे मो शहनवाज हमराह तरन्नुम प्रवीण इब्ने मो अकबर ग्राम हिदायतपुर पो महुआ जिला वैशाली रिश्त ए अजदवाज से मुंसलिक हो गए। निकाह दिनांक 29.10.2023 को देर रात मे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निकाह दो गवाहों के उपस्थित में हाजिर ए मजलिस के सामने हाफिज व कारी मोहम्मद रियाज साहब ने पढ़ाया। दुल्हा के भाई मोहम्मद अफ़रोज़ साहब ने कहा की विवाह किसी भी धर्म में अटूट रिश्ता को कहते हैं। समाज में इस बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है ।इसलिए कि यह बंधन जन्म जन्म तक का होता है। इसलिए इस बंधन को श्रद्धा पूर्वक शांति के माहौल में करना चाहिए। इस शादी समारोह में उपस्थित दुल्हन तरन्नुम प्रवीण के पिता और रिश्तेदार ने सामूहिक रूप से कहा की दुल्हा मो शहनवाज ने बिना दहेज की शादी करके एक मिसाल कायम किया है। मो शहनवाज ने दहेज़ कुप्रथा पर चोट किया है।दहेज प्रथा के चलन को समाप्त करने के लिए सबसे पहले शिक्षित और धनी लोगों को अपने घर से प्रारंभ करना होगा। दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इस बज्म ए निकाह में, मोहम्मद शकील , मो नौशाद, मो इलताफ, मो इम्तेयाज, मो असफाक, मो फिरोज , मो सद्दाम, मो रफीउद्दीन, मो आबिद, मो दिलदार, मो इस्तेयक,मोहम्मद अरशद, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साहेब ,मोहम्मद दिलदार , , मामा मोहम्मद शकील, मोहम्मद याकूब, मो रियाज, शायर क़ासिम हेदायतपुरी, , मोहम्मद इरफान, मास्टर मो आशिक, मास्टर मो सेराज समेत दोस्त रिश्तेदार अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और दूल्हा दुल्हन को दुआओं से नवाजा और शादी की मुबारकबाद पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.