पातेपुर के मालपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
पातेपुर के मालपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मालपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जहां उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उस मिलने वाले लाभ की जानकारी पंचायत के लोगों को जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई। वहीं पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भी फीड बैक लिया गया । आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया जीवछ राय, बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ मुन्ना प्रसाद , भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर प्रभात प्रसाद सिंह, एल एस लवली कुमारी , पंचायत सचिव राजनारयण सिंह, राजस्व कर्मचारी उमाकांत कुमार, आवास सहायक विजय कुमार, आदि के साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्य उप मुखिया के साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।
