बीपीएससी में सोनाली ने लाई 292वा रैंक घर से लेकर संगे संबंधी तक खुशी का माहौल
बीपीएससी में सोनाली ने लाई 292वा रैंक
घर से लेकर संगे संबंधी तक खुशी का माहौल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कड़ियों निवासी अजीत कुमार सिंह की शाला की पुत्री सोनाली कुमारी ने बीएससी में 292वा रैंक लाकर न सिर्फ घर परिवार बल्कि सगे संबंधी को भी दिल जीती है। उसे बधाई देने वालों का ताता लगी है। अपने फूफा के घर कड़ियों पहुंची सोनाली ने बताया कि यह सफलता उनके माता-पिता, समाज और सगे संबंधी से मिला प्यार का है।
सोनाली को कार्यपालक पदाधिकारी में चयन हुआ है। वह एक अच्छी पदाधिकारी बनने के लिए बताती है कि व्यक्ति को सभी के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना होनी चाहिए। जिसे वह लेकर चलेंगी। सोनाली समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर मऊ की रहने वाली और शैलेंद्र कुमार सिंह की पुत्री है। माता रीना सिंह को अपना आदर्श मानती हैं। सोनाली तीन बहन और दो भाई में सबसे बड़ी है। बीपीएससी करने के बाद भी सोनाली यूपीएससी करने की तैयारी में है। वह कहती है कि अगर आदमी में मेहनत करने की जज्बा हो तो मंजिल दूर नहीं होती है। उन्होंने यह भी बताया कि हर व्यक्ति को अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए प्रयास करनी चाहिए। मेहनत और लगन से मंजिल जरूर मिलती है। सोनाली को बीपीएससी में सफलता हासिल कर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी बनने पर फूफा अजीत कुमार सिंह के अलावा ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया विश्वबंधु सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राणा इन्द्रविजय कुमार उर्फ मुन्ना सिंह आदि दर्जनों लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।
