April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज की पातेपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित । मोहम्मद एहतेशाम पप्पू पातेपुर।

जन सुराज की पातेपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित ।
मोहम्मद एहतेशाम पप्पू पातेपुर।
नगर पंचायत के लगन चौक स्थित मधुकर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में रविवार को जन सुराज का प्रखण्ड स्तरीय बैठक नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद सह जन सुराज के जिला सचिव रविरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पुर्व जिला पार्षद सदस्य सह जिला महासचिव राजदेव ठाकुर, पुर्व मुखिया महिला प्रकोष्ठ की प्रखण्ड अध्यक्ष संजु देवी, जिला सचिव डाक्टर गोपाल झा, रमेश कुमार ठाकुर,जिला संयोजक अभियान सदस्य अमर कुमार सिंह, अवधेश पासवान, चंद्रदेव सिंह,नगर अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता लक्ष्मी ठाकुर, मोहम्मद मोखतार सिद्दीकी, महुआ अनुमंडल अध्यक्ष पुर्व मुखिया अरसद हुसैन, एहसान अली, मोहम्मद एजाज अंसारी, धर्मेंद्र कुमार पासवान,विशुण दयाल पासवान, रंजीत कुमार सिंह,अजीत कुमार,सोनु कुमार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार को बदलने और देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए एक नई व्यवस्था ही एक मात्र विकल्प है एवं सही लोग,सही सोंच एवं सामुहिक प्रयास से ही सम्भव है। जब तक राज्य में शिक्षा में सुधार नहीं होगा लोगों का दुसरे राज्य में रोजगार के लिए पलायन नहीं रुकेगा, एवं कृषि के क्षेत्र में सुधार नहीं होगा तब तक बिहार में विकास सम्भव ही नहीं है। विशेष कर ऐसी ही कई समस्याओं से चिंतित प्रशांत किशोर के द्वारा जन सुराज अभियान चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा की प्रशांत किशोर की बातों को कार्यकर्ता गांव टोले मुहल्ले में जाकर लोगों तक पहुंचाएं एवं प्रशांत किशोर के अभियान को सत प्रतिशत सफल बनाने के लिए एक जुटता एवं पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्यकर्ता काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.