छेड़खानी की विरोध करने पर महिला सहित उसके परिजनों को मारपीट कर किया जख्मी।
छेड़खानी की विरोध करने पर महिला सहित उसके परिजनों को मारपीट कर किया जख्मी।
थाना क्षेत्र के रुसुलपुर कोरिगांव में महिला के साथ छेड़खानी करने के विरोध करने पर महिला सहित उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इस सम्बन्ध में पीड़ित महिला लालमुनि देवी के द्वारा थाने में आवेदन देकर बताया गया है कि,
उसके बहु बेटी को गांव के ही कुछ लोग छेड़छाड़ करते रहते हैं एवं मारने कि धमकी देते रहते हैं इसकी सूचना पुर्व में ही थाने को दी गई थी इसी से खफा होकर सभी आरोपी ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार लेकर घर पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता को मारपीट कर बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसके गुप्तांगों पर लातों से मारा .
साथ ही उसके पुत्री को ग़लत नियत से कमरे में ले गया शोर मचा ने पर ग्रामीणों को आता देख सभी वहां से फरार हो गए,
इतना ही नहीं जाते समय सभी आरोपी ने मिलकर सोने का आभुषण एवं नगदी भी ले गया. इस मामले में सतेंद्र पासवान , राज कुमार पासवान, विश्वनाथ पासवान , विनोद पासवान, मनोज पासवान, बुधन पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
