भीएसभी जमाकर्ता संघर्ष समिति का किया गठन
भीएसभी जमाकर्ता संघर्ष समिति का किया गठन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में एक बैंक द्वारा जमाकर्ताओं को रुपए निकासी नहीं किए जाने को लेकर उनमें गुस्सा व्याप्त है। बैंक के विरुद्ध लड़ाई के लिए बुधवार को बैठक कर यहां भीएसभी जमाकर्ता संघर्ष समिति का गठन किया गया।
यहां पंचमुखी चौक स्थित एक सभा भवन में समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जमा कर्ताओकी बैठक हुई। जिसमें लोगों ने बताया कि यहां की एक बैंक को बीते 14 जून को अचानक बंद कर दिया गया और जमा कर्ताओं को निकासी पर रोक लगा दी गई। बैंक से संपर्क करने पर बताया गया कि यहां कुछ गड़बड़ियां हुई है। जिसको लेकर रुपए निकासी पर रोक है। बैठक में लोगों ने यह भी बताया कि यहां बैंक से भारी घपलावाजी हुई है। जिसमें काफी फर्जीवाड़ा किया गया है। यहां जमा करता हूं को रुपए निकासी नहीं होने पर उनमें गुस्सा है। इससे लड़ाई और आंदोलन को लेकर 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में अनिल चंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह संजू और मुकेश कुमार राय को उपाध्यक्ष, विष्णुदेव राय को सचिव, रंजन सिन्हा और ज्ञानेश्वर प्रसाद को सहसचिव तथा शत्रुघ्न राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि जयकुमार सिंह, नितिन जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, नीतीश कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश कुशवाहा, अशोक कुमार सोनी और मुन्ना कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया। वही सतीश यादव को मीडिया प्रभारी का कमान सौपा गया है। बैंक में भारी तौर पर फर्जीवाड़ा को लेकर जमाकर्ताओं में गुस्सा व्याप्त है और वे चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में है। बैठक में संजीव शर्मा, दिनेश साह, राधा रमन सिंह, पप्पू कुमार राय, पंकज कुमार, सतीश आदि उपस्थित थे।
