April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंडिया टीम से हैंडबॉल खेलने कजाकिस्तान पहुंची महुआ की समृद्धि

इंडिया टीम से हैंडबॉल खेलने कजाकिस्तान पहुंची महुआ की समृद्धि
महुआ। रेणु सिंह
थाना क्षेत्र के बिलंदपुर निवासी संतोष सिंह की पुत्री समृद्धि सिंह इंडिया टीम से हैंडबॉल खेलने के लिए कजाकिस्तान पहुंच चुकी है। इंटरनेशनल खेल के लिए समृद्धि सिंह को एक बार फिर चयन होने से न सिर्फ उनके परिजनों बल्कि ग्रामीण और सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है।
बुधवार को समृद्धि सिंह के पिता संतोष सिंह ने बताया कि वह इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन एशियन में खेलने के लिए कजाकिस्तान गई है। पिछली बार भी हैंडबॉल खेलने के लिए यूपी टीम की ओर से समृद्धि सिंह को बांग्लादेश भेजा गया था। जहां पर वह गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ घर परिवार बल्कि देश का नाम ऊंचा किया था। भारतीय टीम में शामिल होकर समृद्धि सिंह अपने को काफी खुद नसीब समझ रही है। उसने बताया कि इस बार भी जीत हासिल करके ही लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.