May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर वैशाली डीएम-एसपी एवं सारण डीएम-एसपी की हुयी बैठक

कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर वैशाली डीएम-एसपी एवं सारण डीएम-एसपी की हुयी बैठक

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार,वैशाली 

हाजीपुर जिलाधिकारी वैशाली के कार्यालय कक्ष में डीएम-एसपी वैशाली और डीएम-एसपी सारण की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षित स्थान एवं यातायात व्यवस्था के सफल संचालन पर विमर्श किया गया।

इस बैठक में हाजीपुर और सोनपुर को जोड़ने वाले दोनों गंडक पुल पर परिचालन व्यवस्था को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी सारण ने बताया कि इस माह 25 नवम्बर को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन हो रहा है एवं 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होना है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्थान के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं जिसमें भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात एक चुनौती रहती है।

जिलाधिकारी, वैशाली के द्वारा बताया गया कि इसको लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ली गयी है और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक पुराने गंडक पुल पर वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा। इसके लिए ड्रोप गेट बनया जाएगा एवं दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुल के हाजीपुर साईड में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है उससे भी मोनीटिरिंग करायी जाएगी। वहाँ चेक पोस्ट भी बनवाया जाएगा स्नान के अवसर पर घाटों पर नाव-नाविक, गोताखोर, मोटर वोट आदि की व्यवस्था भी रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। सभी महत्वपूर्ण पथों एवं घाट की ओर जाने वाली पथों पर अगल से पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

की जाएगी। जिलाधिकारी सारण ने कहा कि यही व्यवस्था सोनपुर साईड में भी रहेगी। उन्होंने इस पर एसडीओ हाजीपुर और एसडीओ सोनपुर की एक बैठक कर लेने की बात कही। एसडीओ हाजीपुर ने बताया कि इस पर एक बैठक सोनपुर अनुमंडल में हो चुकी है एक और बैठक शीघ्र ही कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी, वैशाली के द्वारा डीसीएलआर हाजीपुर को एसडीआरएफ की सभी मोटर बोट का

फिजीकल जाँच कर लेने तथा नदी में चलवाकर खुद से देख लेने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी, वैशाली श्री यशपाल मीणा, जिलाधिकारी, सारण श्री अमन समीर, पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री रवि रंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण श्री गौरव मंगला, अपर समाहर्त्ता, वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह, डीएम के ओएसीड श्री मनोज कुमार एसडीओ एवं एसडीपीओ हाजीपुर, डीसीएलआर हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी भवन प्रमंडल हाजीपुर उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.