April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक सौ चालीस पशुपालक किसानों के बीच बोनस राशि का वितरण

  1. एक सौ चालीस पशुपालक किसानों के बीच बोनस राशि का वितरण

वैशाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पटना के तत्वावधान में संचालित बलिगांव के मुसहरी टोला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन कर एक सौ चालीस दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच अठासी हजार पच्चीस रुपए नगद बोनस राशि एवं एक एक बाल्टी कीड़ा की दवा आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार, विशिष्ठ अतिथि हाजीपुर डेयरी के गुरुप लीडर हेमंत कुमार अवधेश चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश कुमार विभु, जगन्नाथ चौधरी, हेमंत कुमार राय,जोनल प्रभारी डाक्टर संजय कुमार, डाक्टर मणिकांत मिश्रा, समिति के पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं फुल माला पहनाकर समिति के सचिव मुकेशकुमार, अध्यक्ष राजेंद्र राय के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 21,22 एवं वर्ष 22,23 का बोनस वितरण किया गया। प्रथम स्थान पर रहे पशुपालक रजनीश कुमार को बेयालीस सौ पच्चीस रुपए की बोनस राशि दी गई वहीं दुतिय स्थान प्राप्त रौशन सिंह को पैंतीस सौ नब्बे रुपए की बोनस राशि दी गई वहीं तृतीय स्थान प्राप्त राजीव सिंह को उनतीस सौ चालीस रुपए की बोनस राशि दी गई। समारोह में उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा किसानों को पशुओं के रख रखाव सही उपचार आदि की जानकारी विस्तार से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.