May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक संपन्न, AISF का बिहार राज्य सम्मेलन 19-21 मार्च को सीवान में।     

एआईएसएफ वैशाली जिला परिषद की बैठक संपन्न,
AISF का बिहार राज्य सम्मेलन 19-21 मार्च को सीवान में।         रिपोर्ट नसीम रब्बानी

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, चर्चित युवा नेता जिग्नेश मेवानी, आईएएस कन्नन गोपीनाथन, मेधा पाटेकर, स्वरा भास्कर सहित कई बड़ी चर्चित हस्तियां होंगे शामिल,

19 मार्च को सीवान में कन्हैया कुमार की सभा में वैशाली जिले के छात्रों की होगी बड़ी भागीदारी एवं छात्र-छात्राएं होंगे शामिल: उत्तम कुमार ठाकुर,
दिनांक 13 मार्च 2021 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) वैशाली जिला परिषद की बैठक देसरी के गाजीपुर स्थित एक निजी संस्थान में संपन्न हुई।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने किया।
बैठक में मौजूद संगठन के राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बढ़ते हमलों के बीच छात्रों की एकजुटता बहुत जरूरी है। देश में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के बीच एआईएसएफ बिहार का 32वां राज्य सम्मेलन होना बहुत ही गर्व की बात है।ऐतिहासिक राज्य सम्मेलन में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, चर्चित युवा नेता जिग्नेश मेवानी, आईएएस कन्नन गोपीनाथन, मेधा पाटेकर, स्वरा भास्कर सहित कई बड़ी चर्चित हस्तियां होंगे।
वहीं जिला सचिव मोहित पासवान ने कहा कि ऐतिहासिक 32वां राज्य सम्मेलन में वैशाली जिले की अहम भागीदारी होगी। वैशाली जिले से दर्जनों छात्र-छात्राएं उद्घाटन सभा में शामिल होंगे।
बैठक के अंत में वैशाली जिले के कोटे के हिसाब से से डेलिगेटस भी शामिल होंगे।
इस बैठक में राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर, जिला सचिव मोहित पासवान, पवन कुमार, अभिषेक सिंह देसरी अंचल सचिव, मुकेश पटेल अंचल अध्यक्ष, गौरव कुमार महुआ अंचल सचिव, रंजन पटेल, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, गोलू कुमार शामिल हुए।                              रिपोर्ट। नसीम रब्बानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.