April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दीपावली के पूर्व संध्या पर महुआ के विभिन्न जगहों पर बच्चों ने बनाई रंगोली

दीपावली के पूर्व संध्या पर महुआ के विभिन्न जगहों पर बच्चों ने बनाई रंगोली
महुआ। रेणु सिंह
दीपावली के पूर्व संध्या पर शनिवार को यहां विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। उनके द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर एक रंगोली देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। रंगोली के जरिए उन्होंने दीपावली पर अपनी खुशी का इजहार किया।
यहां सरकारी से लेकर निजी विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महुआ के सेंट जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल पर बच्चों द्वारा बनाई गई फूलों की रंगोली देख निदेशक जागेश्वर राय आश्चर्यचकित हुए और तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया। यहां पर शिक्षिका रानी, रेखा, रेणु, प्रियंका नीरज, रूपा, पंकज, सारिका, खुशबू, मनीषा, अंजलि मनस्वी, कंचन, संध्या आदि के नेतृत्व में आलिया, आर्या, प्रिया, सुषमा, क्रिस्टी, राजश्री, आकांक्षा, जागृति, मानसी आदि ने फूलों की आकर्षक रंगोली बनाकर सबका दिल जीता। उधर एनएन कॉलेज सिंघाड़ा, मिडिल स्कूल फुलवरिया, कन्हौली, गोरीगामा सहित विभिन्न जगहों पर बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.