स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
शालू दिलशेर, महुआ वैशाली
महुआ ( वैशाली) महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस की धूम रही। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार के ज्ञापांक 14487 दिनांक 30.10.23 के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली के ज्ञापांक 3138 दिनांक 10.11.23 के आदेशानुसार आज दिनांक 14.11.2023 को महुआ के सभी संकुल संसाधन केंद्र पर सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। बाल दिवस के अवसर पर बाल-सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बच्चों के विरोधी हिंसा आदि पर प्रकाश डाला गया।गौसपुर चकमजाहिद के वर्तमान मुखिया श्रीमति शोभा देवी एवं भूत पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर , UHS के प्रधानाध्यापक एवं संकुल समन्वयक सुभाष कुमार, व्यवस्थापक प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, शिक्षक ब्रजकिशोर कुमार किशुंदेव पासवान,मोहम्मद दिलशेर, रंजीत कुमार, एहसानुल हक, मो अनवारूल हक, आशा कुमारी, राघवेंद्र प्रसाद,शिवनाथ कुमार, मो अमजद, अरविंद कुमार, मो परवेज़ , आदिती कनौजिया इस कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिए। अंत में गौसपुर चकमजाजिद पंचायत के भूत पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर द्वारा बाल दिवस का समापन किया गया ।UHS महुआ में समन्वयक रामकिशोर प्र सिन्हा व्यवस्थापक डा रामबालक यादव सहित संकुल आधीन विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिका और बच्चे बाल सभा में भाग लिए। इस अवसर पर नगर परिषद महुआ के लेखपाल श्री अजीत कुमार उपस्थित हुए।
